Friday, April, 25,2025

पाकिस्तान ने रची पहलगाम हमले की साजिशः कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा रची गई साजिश से हुआ पहलगाम आतंकी हमला भारतीय गणराज्य के मूल्यों पर सीधा हमला है, लेकिन भाजपा इस गंभीर त्रासदी का फायदा उठाकर ध्रुवीकरण और विभाजन को बढ़ावा दे रही है।

पार्टी ने अपनी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद यह भी कहा कि उन खुफिया विफलताओं और सुरक्षा खामियों का व्यापक विश्लेषण किया जाना चाहिए, जिनके कारण केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह का हमला हुआ। कार्य समिति की बैठक में यह तय हुआ कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुरुवार शाम होने वाली सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस की ओर से, संसद के दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे।

कांग्रेस ने यह मांग भी की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बैठक की अध्यक्षता करनी चाहिए। बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कार्य समिति द्वारा पारित प्रस्ताव पढ़ा।

भावनाएं भड़काने के लिए हिंदुओं को बनाया निशाना

कार्य समिति ने कहा कि पूरे देश में भावनाएं भड़काने के लिए जानबूझकर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। हम इस गंभीर उकसावे के सामने शांति की अपील करते हैं और विपरीत परिस्थितियों में अपनी सामूहिक शक्ति को दोहराते हैं। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि सीडब्ल्यूसी शांति की अपील करती है और दृढ संकल्प और एकता के साथ सीमा पार आतंकवाद से लड़ने के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दीर्घकालिक संकल्प की पुष्टि करती है। कार्य समिति ने कहा कि पहलगाम को एक भारी सुरक्षा वाले क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। यह जरूरी है कि खुफिया विफलताओं और सुरक्षा खामियों का व्यापक विश्लेषण किया जाए, जिसके कारण केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह के हमले को अंजाम दिया गया। यह क्षेत्र सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के दायरे में आता है। इन सवालों को व्यापक जनहित में उठाया जाना चाहिए। यह एकमात्र तरीका है जिससे वास्तव में उन परिवारों को न्याय मिलता हुआ देखा जा सकता है जिनका जीवन इतनी बेरहमी से तबाह हो गया है।

आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं, आतंकवादियों को खत्म करने की जरूरतः शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर यह समय घरेलू आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लामी आतंकवादियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं को खत्म किया जाना चाहिए तथा इसके लिए जो भी सर्वोत्तम लगे, उसमें हमें अपनी सरकार का समर्थन करना चाहिए। कांग्रेस सांसद थरूर ने यह भी कहा कि कश्मीरी एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रति भारत की प्रतिबद्धता कम नहीं होनी चाहिए। थरूर ने कहा कि इस सप्ताह हुई बर्बर घटना के लिए उन लोगों की अधिक जिम्मेदारी है, जिन्होंने हत्याओं की साजिश रची और उन्हें अंजाम दिया, न कि उन लोगों की जो इसे रोकने में विफल रहे। उन्होंने यह टिप्पणी 'एक्स' पर एक पोस्ट में की, क्योंकि वह कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के लिए समय पर लक्षद्वीप से दिल्ली नहीं आ सके। थरूर ने कहा कि वह सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी मजबूत और रचनात्मक बयान का समर्थन कर रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery