Thursday, February, 26,2026

35000 प्राइवेट बसों पर 'ब्रेक' 15 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित

जयपुर: प्रदेश में प्राइवेट बसों और टैक्सियों की हड़ताल से लाखों यात्री फंस गए हैं। करीब 35 हजार बसें सोमवार रात 12 बजे से बंद हैं। इस हड़ताल से जयपुर, कोटा, उदयपुर और सीकर जैसे प्रमुख शहरों में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल का सबसे गहरा असर खाटूश्यामजी मेले पर पड़ा है। दूसरे राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु जयपुर, सीकर और झुंझुनूं में फंस गए हैं। जयपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है, क्योंकि निजी बसें बंद होने से लोग ट्रेनों की ओर मुड़ रहे हैं। जयपुर में कई बसें यात्रियों को लेकर रवाना होने वाली थीं, लेकिन ऑपरेटर्स ने उन्हें जबरन खाली करवा दिया। कुछ मामलों में यात्रियों को बसों से खींचकर उतारा गया। इस दौरान बस संचालकों और आरटीओ इंस्पेक्टर के बीच बहम हई। भीड को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। सिंधी कैंप बस स्टैंड के पास मंगलवार दोपहर सवारियां भरने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर बस रवाना करवाई।

वार्ता बेनतीजा, चक्काजाम की चेतावनी

हड़ताल को लेकर मंगलवार को सचिवालय में वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। आयुक्त परिवहन पुरुषोत्तम शर्मा से बातचीत भी नाकाम रही। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। यदि जरूरत पड़ी तो चक्काजाम किया जाएगा।

पड़ोसी राज्यों का भी समर्थन

हड़ताल को गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बस ऑपरेटरों ने भी समर्थन दिया है। इससे राजस्थान आने-जाने वाली 300 से अधिक बसें थम गई है, क्योंकि इन राज्यों की बसों पर राजस्थान में कार्रवाई हुई थी। हड़ताल में 10 हजार इंटर स्टेट स्लीपर बसें और 25 हजार स्टेज कैरिज यानी ग्रामीण रूट की बसें शामिल है। ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि रोजाना 15 लाख से ज्यादा यात्री इन बसों से सफर करते हैं। हड़ताल से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। टैक्सी यूनियन ने भी समर्थन का दावा किया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जोधपुर में हड़ताल का असर कम रहा और बसें सामान्य रूप से चल रही हैं।

बस ऑपरेटर्स की प्रमुख मांगें

  • आरटीओ धर्मेंद्र चौधरी व निरीक्षक राजेश चौधरी को किया जाए एपीओ।
  • RC सस्पेंड और गलत चालान न बनाए जाएं।
  • पुरानी बसों पर धारा 153 नहीं लगाई जाए।
  • सवारियों से भरी बस रास्ते में खाली नहीं कराई जाए।
  • बस-टैक्सी में लगेज कैरियर दोबारा लगाने की अनुमति दी जाए।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery