Friday, October, 10,2025

डेनमार्क में मंत्री समूह ने किया कार्ल्सबर्ग मुख्यालय का दौरा

जयपुर: नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी डेनमार्क दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को कोपेनहेगन स्थित कार्ल्सबर्ग ग्रुप के मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ राजस्थान सरकार के अधिकारी व प्रगतिशील किसान भी मौजूद रहे। कार्यालय के मुख्य द्वार पर बने हाथी और स्वास्तिक चिह्न को देखकर मंत्री समूह ने भारतीय संस्कृति की वैश्विक स्वीकार्यता पर प्रसन्नता व्यक्त की। बेदम ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे समृद्ध और वैज्ञानिक संस्कृति है, जिसके प्रतीक आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हैं। स्वास्तिक को शुभता और कल्याण का प्रतीक माना जाता है, जबकि हाथी शक्ति, बुद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। दौरे के दौरान मंत्री समूह ने कार्ल्सबर्ग ग्रुप के अधिकारियों से राजस्थान में जौ उत्पादन करने वाले किसानों की समस्याओं और संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और उनकी आमदनी में इजाफा करने के उपायों पर फोकस किया। कार्ल्सबर्ग अधिकारियों के साथ तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और विपणन के क्षेत्र में संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery