Friday, October, 10,2025

एआई का जिम्मेदार और नैतिक उपयोग समय की जरूरतः बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल प्रणालियां भारत की संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक कुशल और समावेशी बना रही हैं। बिरला ने बारबाडोस में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के 68वें सम्मेलन के दौरान 'प्रौद्योगिकी का लाभ उठानाः डिजिटल परिवर्तनों के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाना और डिजिटल डिवाइड को दूर करना' विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आपसी सहयोग से और जानकारी साझा करते हुए यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि प्रौद्योगिकी अवरोधक न बनकर सेतु की भूमिका निभाए। बिरला ने राष्ट्रमंडल देशों के सांसदों से आग्रह किया कि वे प्रौद्योगिकी का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ।

समुचित उपयोग और डिजिटल डिवाइड से जुड़ी समस्या का समाधान करते हुए एआई के विवेकपूर्ण और नैतिक उपयोग को बढ़ावा दें। उनका कहना था कि प्रौद्योगिकी के विकास और ई-संसद के उपयोग से हमारे संसदीय लोकतंत्र की कार्यशैली में बड़े पैमाने पर बदलाव आए हैं।

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि 'ई-संसद' पहल, 'ई-लोकतंत्र' को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिससे लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ रही है। बिरला ने कहा कि एआई आधारित डिजिटल प्रणालियां भारत की संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और समावेशी बना रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब मजबूत बनता है जब देश के नागरिक अपनी संसद से गहराई से जुड़े होते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक सौ चालीस करोड़ नागरिकों के लिए किफायती और सुलभडिजिटल अवसरंचना विकसित की गई है, जिससे शासन प्रणाली और अर्थव्यवस्था दोनों का कायाकल्प हुआ है।

'नवाचारों से समृद्ध बनेगा राष्ट्र का लोकतांत्रिक ढांचा'

बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में आयोजित 68वें राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण विषय पर विश्वभर से आए विधानमंडलों के अध्यक्षों ने गहन विचार-विमर्श किया। सम्मेलन लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और वित्तीय स्वायत्तता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रित है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्थानीय नवाचारों से राष्ट्र का लोकतांत्रिक ढांचा समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery