Friday, October, 10,2025

1.20 लाख करोड़ के स्वदेशी हथियार खरीदे

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 2024-25 के अंत तक घरेलू स्रोतों से 1,20,000 करोड़ रुपए मूल्य के सैन्य उपकरण और हथियार खरीदे हैं। भारत राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है।

सिंह ने देश में 'रक्षा सामग्री के विनिर्माण' के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल उत्पादन या अर्थव्यवस्था का मामला नहीं है, बल्कि यह पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है क्योंकि यह भारत की सामरिक स्वायत्तता के साथ-साथ संप्रभुता से भी जुड़ी है। उन्होंने कहा, रक्षा और सुरक्षा पूरे राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है और रक्षा क्षेत्र को मजबूत करना केवल एक संस्थान या सरकार का कर्तव्य नहीं है, बल्कि सभी भारतीयों का साझा संकल्प है।

'नॉन-कॉन्टैक्ट वॉरफेयर' के लिए तैयारी

सिंह ने कहा कि सरकार युद्ध के बदलते स्वरूप खासतौर पर ड्रोन जैसे 'नॉन-कॉन्टैक्ट वॉरफेयर' (दूरस्थ युद्ध तकनीक) के महत्व को समझती है और उसके अनुसार तैयारी कर रही है। उन्होंने पिछले दशक में भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की 'अभूतपूर्व वृद्धि' को रेखांकित करते हुए कहा कि रक्षा उत्पादन 2014 में करीब 46,000 करोड़ रुपए का था जो 2025 में बढ़‌कर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। इसमें से करीब 33,000 करोड़ रुपए का योगदान निजी क्षेत्र का है। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपए का रक्षा विनिर्माण और 50,000 करोड़ रुपए का रक्षा निर्यात हासिल करना है।

सरकार ने की कई नीतिगत पहल

सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में रक्षा उपकरणों के स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए कई नीतिगत पहल की हैं। अब सैन्य हार्डवेयर की खरीद में घरेलू स्रोतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सिंह ने भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रक्षा क्षेत्र के लिए प्रमुख उद्देश्यों का भी उल्लेख किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery