Friday, October, 10,2025

प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन पाने से निगम की EC की बैठक स्थगित

जयपुर: नगर निगम ग्रेटर की कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरुवार को विवादों के बीच अचानक स्थगित कर दी गई। बैठक में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का प्रस्ताव चर्चा का विषय बना। करणी सेना की ओर से दिसंबर 2024 में यह प्रस्ताव दिया गया था। साथ ही स्व. भैरोंसिंह शेखावत से जुड़े नामकरण प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल थे। भैरोसिंह शेखावत से संबंधित प्रस्ताव पहले भी तीन बैठकों में रखा जा चुका है लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ। कुछ अन्य प्रस्तावों पर भी सहमति नहीं बन पाई थी। बैठक में कुल 18 प्रस्ताव रखे जाने थे जिनमें से 12 नामकरण और 6 कर्मचारी प्रमोशन से संबंधित थे।

बैठक स्थगित होने पर हॉल में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच नाराजगी देखी गई। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होनी थी, सभी सदस्य समय से पहले पहुंच गए थे। लेकिन जैसे ही समय हुआ, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने इसे स्थगित कर दिया। इससे कुछ चेयरमैन नाराज हुए और विरोध जताया। उनका कहना था कि सभी सदस्य मौजूद हैं, फिर बैठक रद्द करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान है। कई ने इसे प्रशासनिक असंवेदनशीलता बताया। उपमहापौर पुनीत कर्णावत ने भी नाराजगी जताई और कहा कि बोर्ड के पास समय कम बचा है प्रस्तावों पर चर्चा जरूरी थी। उन्होंने कहा कि भैरोसिंह शेखावत के नाम पर सर्किल और मार्ग नामकरण का काम अभी तक नहीं हुआ है, यह मार्ग रामबाग से नगर निगम मुख्यालय तक है। हमारे पास समय भी कम है। विकास से संबंधित सड़क, मीवर, बिजली, पार्क और पट्टे जो बहुत देरी से दिए जा रहे हैं इन सब विषयों पर चर्चा होती तो अच्छा रहता। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि कुछ प्रस्ताव बिना उनकी जानकारी के एजेंडे में शामिल थे। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के लंबित प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी और उचित प्रक्रिया से शामिल किया जाएगा। जल्द ही नई बैठक बुलाने का भरोसा भी दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery