Friday, March, 20,2026

सरकार और राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ HC में अवमानना याचिका दायर

जयपुर: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव का मामला एक बार फिर हाई कोर्ट पहुंच गया है। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सरकार और राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर दी है। याचिका में कहा गया है कि दोनों पक्ष जानबूझकर हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर चुनाव टाल रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें फाइनल मतदाता सूची 22 अप्रैल तक जारी होगी।

इससे स्पष्ट है कि 15 अप्रैल तक चुनाव संभव नहीं हैं, जो अदालत के निर्देशों का उल्लंघन है। याचिकाकर्ता ने पहले अधिवक्ता के माध्यम से सरकार और आयोग को लीगल नोटिस भेजकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को संशोधित करने और 15 अप्रैल की समय-सीमा के अनुरूप करने की मांग की थी। ऐसा न होने पर अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी गई थी।

दरअसल, राजस्थान हाई कोर्ट ने 14 नवंबर 2025 को सुनवाई के बाद राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक अवश्य कराए जाएं। साथ ही परिसीमन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक पूरी करने को कहा गया था। इस आदेश के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और समय पर चुनाव कराने पर जोर दिया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery