Saturday, July, 05,2025

कोटा के किसान को मिला ढाई लाख का पुरस्कार

जयपुर:   राज्य सरकार की कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को ई-नाम और ई-पेमेंट के उपयोग के लिए नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने शुक्रवार को पंत कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम में चयनित किसानों को चेक वितरित कर सम्मानित किया।

राज्य स्तरीय ऑन-लाइन लॉटरी प्रक्रिया में कोटा मण्डी के किसान गोल (मनजीत सिंह) को 2.50 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार मिला। हनुमानगढ़ मण्डी के ओम प्रकाश को 1.50 लाख रुपए का द्वितीय और कोटा मण्डी के रामभरोस को 1 लाख रुपए का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। किसानों का चयन उनके राज किसान पोर्टल पर पंजीकृत ई-नाम और ई-पेमेंट आधारित विक्रय लेनदेन के आधार पर किया गया।

राज्य सरकार की अहम पहल

राज्य स्तर पर वर्ष में एक बार 2.50 लाख, 1.50 लाख और 1 लाख रुपए के तीन पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यह योजना किसानों को डिजिटल लेन-देन व पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा मैं राज्य सरकार की अहम पहल है। इस अवसर पर संयुक्त सचिव वित्त डॉ. भारती दीक्षित, निदेशक कृषि विपणन विभाग राजेश कुमार चौहान, निदेशक फसलोत्तर प्रबंधन रविन्द्र कुमार शर्मा मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery