Friday, June, 05,2026

पलटा फैसला... पुराने अनुबंध से ही बनेगा OTS फ्लाईओवर

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने जेएलएन मार्ग स्थित ओटीएस चौराहे पर प्रस्तावित 80 करोड़ रुपए के फ्लाईओवर के लिए नई डीपीआर तैयार करने के आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जेडीए को परियोजना को पूर्व में हुए अनुबंध के आधार पर ही आगे बढ़ाना होगा। साथ ही अनुबंध निरस्त करने की प्रक्रिया की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए हैं। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यह आदेश जेसीएल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि दो माह के भीतर दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

भी तैयार कर प्रस्तुत की गई थी। याचिकाकर्ता जेसीएल इंफ्रा प्रा. लि. को टेंडर मिलने के बाद 6 जनवरी, 2023 से 5 जनवरी, 2024 तक परियोजना पूरी करनी थी। कंपनी की ओर से डिजाइन और ड्रॉइंग सरकार बदलने के बाद जेडीए ने 24 अप्रैल, 2024 को अनुबंध निरस्त कर दिया। इसके बाद 16 दिसंबर, साइट उपलब्ध नहीं कराई गई और 2024 को बैंक गारंटी भी लौटा दी गई। फिर 3 अप्रैल, 2025 को नए सिरे से डीपीआर बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया। कंपनी का कहना था कि उसने पर्याप्त संसाधन जुटा लिए थे, लेकिन आवश्यक अनुमतियों के अभाव में काम आगे नहीं बढ़ सका।

रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते तथ्य

हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार को निष्पक्ष और तर्कसंगत तरीके से कार्य करना होगा। अदालत ने टिप्पणी की कि केवल राजनीतिक कारणों के आधार पर संविदात्मक दायित्वों से बचा नहीं जा सकता। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया जिम्मेदार अधिकारी द्वारा अदालत में ऐसे तथ्य प्रस्तुत किए गए, जो रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते। साथ ही जेडीए द्वारा बिना जुमनि के बैंक गारंटी लौटाने को भी विरोधाभासी और संदिग्ध बताया गया।

मौके देने के बाद भी शुरू नहीं हुआ काम

अदालत में जेडीए के अधिवक्ता अमित कुड़ी ने दलील दी कि कंपनी को कई अवसर दिए गए, लेकिन कार्य शुरू नहीं होने पर नियमानुसार अनुबंध समाप्त किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि क्षेत्र में अब 80 करोड़ रुपए की लागत से नया फ्लाईओवर प्रस्तावित है।

स्टील केबल-स्टेड ब्रिज था पहले प्लान में

कांग्रेस सरकार के समय ओटीएस चौराहे पर पहले 600 मीटर से 1 किमी लंबा फोरलेन स्टील केबल स्टेड ब्रिज बनाने की योजना थी, जिसकी लागत 150 करोड़ आंकी गई थी। यह जयपुर का पहला स्टील केबल-स्टेड ब्रिज प्रस्तावित था। इस परियोजना में जलधारा और ओटीएस के पास दो क्लोवर-लीफ इंटरचेंज भी प्रस्तावित थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery