Friday, June, 05,2026

अंशिका चौधरी बनीं मिस यूनिवर्स राजस्थान और मिष्टी कुचेरिया रहीं मिस टीन राजस्थान

जयपुर: भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया की ओर से संचालित मिस यूनिवर्स राजस्थान-2026 और मिस टीन राजस्थान-2026 के ब्रैड फिनाले में आत्मविश्वास, प्रतिभा, सौंदर्य और सपनों के संगम से सजी शाम में दोनों प्रतियोगिताओं को उनके नए चेहरे मिल गए। अनंत महल में आयोजित इस भव्य आयोजन में अंशिका चौधरी ने मिस यूनिवर्स राजस्थान-2026 और मिष्टी कुचेरिया ने मिस्र टोन राजस्थान-2026 का खिताब अपने नाम किया। ग्लैमर, फैशन, संगीत और उत्साह से भरपूर इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीत लिया।

डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने, प्रतिभा को निखारने तथा प्रतिभागियों को आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ ख्वाबों को पूरा करने के लिए प्रेरित करने वाला मंच तैयार करने के लिए आयोजकों की सराहना की।

निर्णायक मंडल में मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर व ग्लैमानंद ग्रुप के चेयरमैन निखिल आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया के फ्रेंचाइज ऑपरेशंस डायरेक्टर अमजद खान, मिस यूनिवर्स राजस्थान के स्टेट डायरेक्टर शुभम कुमार, मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मणिका विश्वकर्मा तथा मिस यूनिवर्स राजस्थान-2025 शीना पाराशर शामिल रहीं।

ये रहे पेजेंट के विनर्स, जिन्होंने जीता दिल

अंशिका चौधरी ने मिस यूनिवर्स राजस्थान-2026 का खिताब अपने नाम किया, जबकि प्रमिति राणा और डॉ. ऋतंभरा को क्रमश प्रथम व द्वितीय रनर-अप घोषित किया गया। वहीं, मिस टीन राजस्थान-2026 प्रतियोगिता में मिष्टी कुचेरिया विजेता बनी, जबकि प्रेक्षा जायसवाल और ऋद्धि व्यास क्रमशः प्रथम व द्वितीय रनर-अप रहीं। इस दौरान मिस इंडिया ग्लैम व मिस ग्लैम राजस्थान के संस्थापक और निदेशक पवन टांक, मिस इंडिया ग्लैम मॉडल्स सौम्या गुप्ता, अवनि शर्मा तथा अन्य मॉडल्स शामिल हुईं। मिस यूनिवर्स दिल्ली-2025 स्मिति छाबड़ा, मिस टीन दिवा-2025 की प्रथम रनर-अप आरना चतुर्वेदी, मिस यूनिवर्स वेस्ट बंगाल-2026 चंद्रिमा दास तथा कई मिस यूनिवर्स खिताब विजेताओं ने आयोजन में चार चांद लगाए। ब्राइट आउटडोर के सीएमडी योगेश लखानी, अभिषेक वर्मा, अलंकृता, जानवी सहित अतिथियों ने फिनाले में उपस्थिति दर्ज कराई। अभिनेत्री चारू असोपा भी मौजूद रहीं, जबकि पारंपरिक परिधान राउंड के दौरान प्रतिभागियों ने उनके फैशन लेबल चारूज क्लोसेट की प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि प्रतियोगिता का आयोजन मिस यूनिवर्स राजस्थान के स्टेट डायरेक्टर शुभम कुमार के नेतृत्व में किया गया, जबकि शो डायरेक्टर डॉ. भुवनेश वर्मा ने प्रोडक्शन संचालन किया। उनके साथ शाहरुख खान, सचिन वर्मा, प्रीति सचदेवा, दीप्ति चिनारिया, राशि जैन, नेहा और कई अन्य सदस्यों की टीम ने योगदान दिया।

फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल का किया दौरा

मिस यूनिवर्स राजस्थान-2026 और मिस टीन राजस्थान-2026 की विजेता एवं शीर्ष फाइनलिस्ट्स ने गुरुवार को फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल कार्यालय का दौरा किया, जहां फर्स्ट इंडिया टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ब्यूटी क्वीन्स ने एंकर इंदु राठौड़ के साथ विशेष बातचीत में अपने अनुभव साझा किए और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का हिस्सा बनने पर खुशी एवं आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में मिस यूनिवर्स राजस्थान 2026 अंशिका चौधरी और मिस यूनिवर्स राजस्थान 2026 की सेकंड रनर-अप डॉ. ऋतंभरा शामिल थीं। वहीं, मिस टीन राजस्थान 2026 की विजेताओं में मिष्टी कुचेरिया (विजेता), प्रेक्षा जायसवाल (फर्स्ट रनर-अप) और रिद्धि व्यास (सेकंड रनर-अप) मौजूद रहीं। इस अवसर पर मिस यूनिवर्स राजस्थान के स्टेट डायरेक्टर शुभम कुमार भी साथ रहे।

विजेताओं के सम्मान में डिनर

इसके बाद विजेताओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए शहर के एक होटल में अभिनंदन रात्रिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनका स्वागत शुभम कुमार ने किया। विजेताओं को बधाई देते हुए डॉ. चंद्र ने प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शुभम कुमार की सराहना की। उन्होंने कुमार की दूरदृष्टि, नेतृत्व क्षमता और समर्पण की प्रशंसा करते हुए इस उपलब्धि को उल्लेखनीय बताया। इस आकर्षक और यादगार शाम में मिस टीन राजस्थान 2026 मिष्टी कुचेरिया, मिस यूनिवर्स राजस्थान 2026 अंशिका चौधरी, मिस यूनिवर्स राजस्थान के स्टेट डायरेक्टर शुभम कुमार, मिस यूनिवर्स राजस्थान 2026 की फर्स्ट रनर-अप प्रमिति राणा तथा सेकंड रनर-अप डॉ. ऋतंभरा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery