Friday, June, 05,2026

अलवर में धर्मांतरण के आरोप में लोगों ने पादरी को पीटा

अलवर: अलवर में धर्मांतरण के आरोप को लेकर लोगों ने एक पादरी के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता एक घर में पहुंचे, जहां ईसा मसीह की प्रार्थना सभा चल रही थी। कार्यकर्ताओं ने पादरी को घर से बाहर निकाल दिया, जबकि वहां मौजूद करीब 15 लोग मौके से फरार हो गए। भीड़ ने पादरी के कपड़े भी फाड़ दिए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक महिला पादरी को लात मारती हुई दिखाई दे रही है। विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि पादरी दिल्ली से आता है।

संगठन को सूचना मिली थी कि उक्त घर में धर्मांतरण कराया जा रहा था। मौके से धार्मिक साहित्य और प्रार्थना से संबंधित पुस्तकें बरामद हुई हैं। मोबाइल फोन की जांच में धार्मिक गतिविधियों से जुड़े वीडियो और अन्य सामग्री भी मिलने का दावा किया गया है। विहिप कार्यकर्ताओं के अनुसार, पूछताछ में पादरी ने बताया कि वह अब तक 15 से अधिक लोगों का धर्मांतरण करवा चुका है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला अखेपुरा थाना क्षेत्र स्थित तंवर कॉलोनी का है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे तक वहां हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पादरी को हिरासत में ले लिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery