Friday, June, 05,2026

कृषि, पर्यटन और निवेश से विकास की नई उड़ान भरने को तैयार झालावाड़

झालावाड: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से गुरुवार को होटल मिश्टेन क्लब एंड रिजॉर्ट में 'झालावाड़ के रत्न सीजन-3' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने मुख्य अतिथि ओटाराम देवासी की प्रशंसा करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित प्रेरणादायी नेता बताया। उन्होंने कहा कि झालावाड़ अब दूरस्थ जिला नहीं रहा, बल्कि जयपुर और मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों से बेहतर सड़क संपर्क के कारण विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अरोड़ा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में झालावाड़ की अपार संभावनाएं हैं। यहां सोयाबीन, धनिया और संतरे का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। उन्होंने विशेष रूप से झालावाड़ के संतरे को मजबूत बांडिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसे भी नागपुर संतरे की तरह राष्ट्रीय पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में अधिक फूड प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित होने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

पर्यटन पर चर्चा करते हुए अरोड़ा ने कहा कि हाल के वर्षों में झालावाड़ ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने यूनेस्को सूची में शामिल गागरोन दुर्ग, चंद्रभागा घाट, जैन मंदिर, सूर्य मंदिर तथा मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व से जुड़े पर्यटन अवसरों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में और निवेश होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

अरोड़ा ने राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान हुए निवेश समझौतों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग और पर्यटन से जुड़े कई एमओयू झालावाड़ के लिए प्रस्तावित हैं, जिनसे आने वाले गवाड़ वर्षों में आर्थिक विकास और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने कार्यक्रम के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा भेजी गई शुभकामनाएं भी साझा की। एसोसिएट एडिटर श्वेता मिश्रा अवस्थी ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया। कार्यक्रम को सफलता में विशाल माथुर, इमरान खान, घनश्याम करोल, हेमंत शर्मा तथा फर्स्ट इंडिया न्यूज टीम ने परिवार की तरह मिलकर योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन 'झालावाड़ के रख्न सीजन-3' के अंतर्गत क्षेत्र की विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान और झालावाड़ संवाददाता आरिफ मंसूरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery