Friday, June, 05,2026

जैविक खेती का मॉडल जिला बन सकता है झालावाड़ः ओटाराम देवासी

झालावाड़: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से गुरुवार को होटल मिश्टेन क्लब एंड रिजॉर्ट में 'झालावाड़ के रत्न सीजन-3' का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक सेवा, व्यापार, शिक्षा और जनकल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, कोटा संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तथा जिला परिषद सीईओ एस.डी. मीणा भी मौजूद रहे। फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा तथा सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत ने अतिथियों का शॉल, स्मृति चिह्न और फलदार पौधे भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और एसपी अमित कुमार को जिले की 'राम-लक्ष्मण जोड़ी' बताते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और सरकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए फर्स्ट इंडिया न्यूज की सराहना की।

जिले के भविष्य को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए देवासी ने कहा कि झालावाड़ में राजस्थान का प्रमुख जैविक खेती केंद्र बनने की क्षमता है। उन्होंने यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता धीरे-धीरे कम करने तथा किसानों के दीर्घकालिक हित में टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने पर बल दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery