Friday, June, 05,2026

विकसित राजस्थान के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबल सखी एवं माय भारत वॉलंटियर्स से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत-विकसित राजस्थान' के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता और गति से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उन्होंने युवाओं और महिलाओं को राज्य के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्हें सामाजिक परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर डिजिटल सेवाओं, ई-गवर्नेस, डिजिटल भुगतान और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि महिला, युवा, किसान और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं।

जनकल्याण की योजनाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी पहलों ने सामाजिक और आर्थिक बदलाव को गति दी है। राजस्थान सरकार भी बेटियों की शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए स्कूटी वितरण तथा सीधे बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित करने जैसी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने जल और ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता और आईजीएनपी के सुदृढ़ीकरण जैसी परियोजनाओं को प्रदेश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रोजगार सृजन, राइजिंग राजस्थान निवेश पहल, दुग्ध उत्पादन, कृषि प्रसंस्करण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने युवाओं से रोजगार प्रदाता बनने तथा नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery