Monday, April, 27,2026

ओरण में पेड़ों की कटाई पर अंतरिम रोक

जोधपुर/जैसलमेर: राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र के बईया गांव में प्रस्तावित सौर ऊर्जा परियोजना के तहत हो रही पेड़ों की कटाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। करीब 2587 बीघा भूमि पर चल रही इस प्रक्रिया को लेकर अदालत ने स्पष्ट किया है कि विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आने तक एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा।

न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और संदीप शाह की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। समिति को मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और 20 मई तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। तब तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत में कहा कि संबंधित भूमि राजस्व रिकॉर्ड में 'ओरण' श्रेणी में दर्ज नहीं है, इसलिए परियोजना नियमों के तहत आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं, निजी कंपनी ने भी पर्यावरणीय शर्तों के पालन का दावा किया। दूसरी ओर, याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि यह क्षेत्र 'रोहिङ्गालराय मंदिर ओरण' के रूप में जाना जाता है, जहां करीब 6500 पेड़ और वन्यजीवों के लिए महत्वपूर्ण जल स्रोत मौजूद हैं। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के टीएन गोदावर्मन मामले का हवाला देते हुए पर्यावरण संरक्षण को अहम माना। अब 20 मई को आने वाली विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं, जिससे आगे की कार्रवाई तय होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery