Monday, April, 27,2026

मंदिर मार्ग पर चहलकदमी करता नजर आया 'मलंग'

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक बार फिर टाइगर मूवमेंट ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं में रोमांच भर दिया। बाधिन टी-107 सुल्ताना का बेटा टाइगर आरबीटी-2511 'मलंग' रविवार दोपहर करीब 2 बजे जंगल से निकलकर मंदिर मार्ग पर आ गया और सड़क पर चहल-कदमी करता नजर आया।

जानकारी के अनुसार, मलंग अटल सागर के आगे मिश्रदर्श गेट की ओर सड़क किनारे टहलता हुआ दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह सिंह द्वार की दिशा में बढ़ा और गेट के पास जाकर बैठ गया। टाइगर का यह मूवमेंट करीब 10 से 12 मिनट तक रहा, जिसके चलते मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इस दौरान एक टैक्सी कार टाइगर के पास से होकर निकली, जिसे मलंग ने कुछ क्षणों तक घूरकर देखा। हालांकि टाइगर ने कोई आक्रामक व्यवहार नहीं किया, जिससे स्थिति सामान्य बनी रही। सड़क पर खुलेआम टहलते टाइगर को देखकर वहां मौजूद पर्यटक और त्रिनेत्र गणेश मंदिर जा रहे श्रद्धालु रोमांचित हो उठे।

27 मार्च को भी मंदिर मार्ग पर आया था 'मलंग'

गौरतलब है कि इससे पहले 27 मार्च को भी मलंग मंदिर मार्ग पर आ गया था और करीब दो घंटे तक सड़क पर बैठा रहा था। उस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई थी, जिससे लंबा जाम लग गया था। टाइगर के जंगल में लौटने के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया था।

रणथंभौर में बाघों की संख्या हुई 78

इधर, रणथंभौर में बाघों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। हाल ही में बाघिन टी-133 को गांधरिया दह क्षेत्र में शावकों के साथ देखा गया है। वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप के जरिए निगरानी की जा रही है, जिससे शावकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा सके।
वन विभाग के अनुसार, नए शावकों की मौजूदगी के बाद रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ, बाघिन और शावकों की कुल संख्या बढ़कर 78 तक पहुंच गई है, जो संरक्षण के लिहाज से सकारात्मक संकेत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery