Monday, April, 27,2026

आग उगलने लगा सूरज... जयपुर का पारा @42° के पार

जयपुर: वीकेंड पर भीषण गर्मी ने शहरों की रफ्तार थाम दी। राजधानी जयपुर में वीकेंड के दौरान जेएलएन रोड, आमेर रोड, सोडाला और गोपालपुरा जैसे मुख्य मार्ग दोपहर के समय सुनसान दिखाई दिए, वहीं शहर के प्रमुख बाजार भी सूने नजर आए। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया, जिससे वीकेंड की चहल-पहल पूरी तरह फीकी पड़ गई। रविवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42.7C दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही। लगातार बढ़ते तापमान के कारण हीट स्ट्रोक
का खतरा भी बढ़ गया है। शाम के समय भी गर्म हवाओं के चलते कोई खास राहत महसूस नहीं हुई।

17 जिलों में बारिश का अलर्ट

दिनभर की तेज गर्मी के बीच कुछ इलाकों में मौसम ने हल्की करवट भी ली है। जयपुर समेत चित्तौड़गढ़, नागौर, जोधपुर, पाली, उदयपुर, करौली, अजमेर, धौलपुर, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, सीकर, सिरोही, जैसलमेर और बीकानेर सहित कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, 28 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 28 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

लू-हीट स्ट्रोक का खतरा बरकरार

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.4°C दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं जैसलमेर में तापमान 46.0°C तक पहुंच गया। कोटा और चित्तौड़गढ़ में 45.2°C तापमान दर्ज किया गया, जो इस बात का संकेत है कि केवल रेगिस्तानी इलाकों में ही नहीं, बल्कि पूर्वी और दक्षिणी
हिस्सों में भी गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। बीकानेर में 44.6°C, जोधपुर में 44.7°C, फलोदी में 44.8°C और चूरू में 44.2°C तापमान दर्ज किया गया। पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। वहीं न्यूनतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 22.8°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि, रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery