Thursday, October, 29,2026

हाई कोर्ट पहुंचा प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण का मामला

जयपुर: राजधानी जयपुर की प्रमुख सड़कों पर कथित अतिक्रमण, अवैध निर्माण और अनधिकृत पार्किंग से यातायात प्रभावित होने का मामला राजस्थान हाई कोर्ट पहुंच गया है। मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए UDH के प्रमुख शासन सचिव, JDA सचिव, नगर निगम आयुक्त, जयपुर कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर सहित संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जयपुर निवासी मदनलाल यादव की याचिका पर अधिवक्ता गीतेश जोशी ने अदालत को बताया कि अरण्य भवन से झालाना बाइपास और ट्रांसपोर्ट नगर तक 300 फीट सड़क सहित ट्रांसपोर्ट नगर से दिल्ली रोड पर चंदवाजी तक अतिक्रमण की समस्या है। जवाहर नगर, निर्माण नगर, अजमेर रोड और 200 फीट बाइपास पर भी सड़क व फुटपाथों पर कब्जे, अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और पार्किंग से यातायात प्रभावित हो रहा है। याचिका में अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारू कराने की मांग की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery