Tuesday, February, 17,2026

दबिश दी तो गाड़ी में लगाई आग 323 किलो डोडा-चूरा बरामद

चित्तौड़गढ़: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल ने बताया कि पहली कार्रवाई गंगरार उपखंड क्षेत्र के मान सिंह जी का खेड़ा गांव में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर एक बाड़े में छापा मारा गया, जहां डोडा-चूरा छिपाकर रखा गया था। टीम के पहुंचते ही आरोपियों ने सबूत नष्ट करने की नीयत से बाड़े में खड़ी एक लग्जरी गाड़ी में आग लगा दी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक जवान ने करीब 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और मुख्य द्वार खोलकर टीम को भीतर बुलाया। इसके बाद मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। टीम ने मौके से 323.630 किलोग्राम डोडा-चूरा व एक वाहन को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मकान में छापा मारा, अफीम व डोडा-चूरा जब्त

दूसरी कार्रवाई डूंगला तहसील के झाजलवास गांव में की गई। यहां एक मकान से 9.570 किलोग्राम अवैध अफीम और 163.420 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। इस प्रकरण में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

पौने 2 क्विंटल डोडा चूरा जब्त

जिला विशेष टीम और पारसोली थाना पुलिस ने दो तस्करों को अरेस्ट कर 1 क्विंटल 79 किलो डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि बिछोर मक्खन गंज रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने स्टॉप स्टिक से कार के टायर पंक्चर कर दिए। इसके बाद कार से उतरकर भाग रहे तस्कर रामधन गुर्जर निवासी श्रीनगर और हरिओम शर्मा निवासी हिंगोनिया को अरेस्ट कर लिया। तलाशी के दौरान कार में 1 क्विंटल 79 किलो 420 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

सरसों की आड़ में अफीम की खेती, आरोपी अरेस्ट

जोधपुर। सीएसटी और पुलिस थाना करवड ने माणकलाव गांव में सरसों की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। डीसीपी पूर्व पीडी नित्या ने बताया कि तस्कर प्रेमाराम (42) ने अपने खेत में सरसों की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे उगा रखे थे।

डोडा पोस्त से भरी कार पलटी, 2 की मौत

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में चरकड़ा गांव के पास हाईवे पर बिजली के पोल से टकराने के बाद डोडा पोस्त से भरी एक इनोवा कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में राहगीर नारायण सिंह राजपूत (58) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक राजूराम (29) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, कार सवार लालचंद गोदारा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार कार नागौर से नोखा की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर राहगीर को चपेट में लेने के बाद सड़क पर पलट गई सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी में 60 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला, जिसे जब्त कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery