Wednesday, May, 27,2026

प्रतिभागियों ने गांव-ढाणी में किया रात्रि प्रवास

जयपुर: संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान और दिल्ली कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का पुष्कर में चल रहा आवासीय प्रशिक्षण शिविर इन दिनों चर्चा में है। शिविर का उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। शिविर में विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें संगठन विस्तार, जनसंपर्क रणनीति, विचारधारा की स्पष्टता और स्थानीय मुद्दों को राजनीतिक एजेंडे में बदलने की तकनीक पर विशेष फोकस किया गया। इस दौरान 64 प्रतिभागियों को चार-चार के समूहों में ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर भेजा गया। इन टीमों ने गांवों में रात्रि प्रवास किया, स्थानीय लोगों के साथ भोजन कर सीधे संवाद स्थापित किया। ग्रामीणों से सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक परिस्थितियों की जानकारी लेने के साथ-साथ पेंशन, राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर फीडबैक भी एकत्र किया गया।

नेताओं को 'ग्राउंड रियलिटी' से जोड़ने पर जोर

इस अभ्यास का उद्देश्य नेताओं को 'ग्राउंड रियलिटी' से जोड़ना और कागजी रिपोर्टिंग के बजाय वास्तविक समस्याओं की समझ विकसित करना है। रात्रि प्रवास के दौरान जिलाध्यक्षों ने खुद खाना बनाया, जो भी उनके प्रशिक्षण का हिस्सा रहा।

लोगों की समस्या समझना ही सच्चा जनसंपर्क

शिविर के चौथे दिन विशेष सत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, सी.पी. जोशी और शशिकांत सेंथिल ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के बीच भरोसा कायम करने और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि राजनीति केवल मंचों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि गांव-ढाणी तक पहुंचकर लोगों की असल समस्याओं को समझना ही सच्चा जनसंपर्क है। यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस संगठन के लिए एक प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है, जहां नेतृत्व को सीधे ग्रामीण अनुभव से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery