Thursday, September, 03,2026

क्षेत्रीय दलों के दमखम से भाजपा और कांग्रेस के सामने नई चुनौती

जयपुर: राजस्थान निकाय चुनाव में इस बार मुकाबला सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमटा हुआ नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों में बसपा, आम आदमी पार्टी, आरएलपी, बीएपी, माकपा और एआईएमआईएम जैसे क्षेत्रीय दलों ने भी रणनीति के साथ प्रत्याशी उतारकर दोनों प्रमुख दलों की चुनौती बढ़ा दी है। खास बात यह है कि इन दलों ने पूरे प्रदेश में बेतरतीब प्रत्याशी उतारने के बजाय अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों और जातीय-सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर सीटों का चयन किया है। क्षेत्रीय दलों की रणनीति में जाट, दलित, आदिवासी और मुस्लिम बहुल इलाकों पर खास फोकस दिखाई दे रहा है। भारत आदिवासी पार्टी यानी बीएपी ने वागड़ अंचल में सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाई है। पार्टी ने अलग-अलग आदिवासी बहुल निकायों में 107 प्रत्याशी उतारे हैं। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सागवाड़ा, गढ़ी, कुशलगढ़, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़ और धरियावद में पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। बीएपी नेतृत्व का दावा है कि कई निकायों में वह बोर्ड बनाने की स्थिति में है। बसपा का फोकस पूर्वी राजस्थान और शेखावाटी पर है। पार्टी ने 300 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं और एससी-एसटी व अल्पसंख्यक बहुल सीटों को प्राथमिकता दी है। सीकर, झुंझुनूं, चूरू के साथ दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, भरतपुर, डीग और जयपुर ग्रामीण के निकायों में बसपा ने दमखम दिखाया है। वहीं, माकपा ने 190 प्रत्याशी उतारे हैं। नोखा नगर पालिका के सभी 45 वार्डों में प्रत्याशी उतारना पार्टी की रणनीति का संकेत है।

डूंगरगढ़ में 21 और सीकर नगर परिषद में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्टी सीकर में किंगमेकर बनने और नोखा डूंगरगढ़ में बोर्ड बनाने का दावा कर रही है। आप ने 330 प्रत्याशी उतारे हैं और जयपुर नगर निगम के 150 में से 36 वाडों में चुनाव लड़ रही है। आरएलपी ने करीब 200 प्रत्याशी उतारकर जाट बहुल माने जाने वाले सीकर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और चूरू पर फोकस किया है। एआईएमआईएम ने भी 18 प्रत्याशी उतारे हैं, जिनमें जयपुर के पांच शामिल हैं।

3 हजार बागी कांग्रेस का बिगाड़ सकते हैं गणित

टिकट वितरण के बाद कांग्रेस के लिए दूसरी बड़ी चुनौती उसके अपने बागी है। प्रदेशभर में 3 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। इनमें कई ऐसे नेता हैं, जो पहले पार्टी के टिकट पर पार्षद रह चुके हैं। जयपुर नगर निगम में ही 100 से ज्यादा बागी मैदान में हैं। नाम वापसी से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत पार्टी के बड़े नेता बागियों को मनाने में जुटे हैं। पार्टी ने संगठन और भविष्य में राजनीतिक नियुक्तियों में समायोजन तक का भरोसा दिया है। बावजूद इसके जो बागी मैदान में डटे रहेंगे, वे कई वाड़ों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के वोट काटकर पार्टी का गणित बिगाड़ सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery