Thursday, September, 03,2026

मानसरोवर में जूते-बैग के शोरूम में आग, चार घंटे बाद पाया काबू

जयपुर: मानसरोवर थाना क्षेत्र के किरण पथ स्थित जूते बैग के शोरूम में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल गई। तीसरी मंजिल पर वर्तन की दुकान भी थी। आग की लपटें बढ़ने से आसपास के दुकानदारों और बाजार में खरीदारी करने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मानसरोवर से पांच और 22 गोदाम से दो दमकल मौके पर पहुंचीं। करीब सवा चार घंटे की मशक्कत के बाद सात दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए 22 गोदाम से हाइड्रोलिक क्रेन भी मौके पर बुलानी पड़ी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बेसमेंट सहित कॉम्प्लेक्स चार मंजिला था। आग दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी। आगजनी में दुकानों में रखा सामान जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण भी नहीं मिले। आग की सूचना पर मुख्यमंत्री के ओएसडी मनोज शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

CM ने दुकानदारों से की बात, मदद का दिलाया भरोसा

आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीड़ित दुकानदारों से फोन पर बात कर हर घटना की पूरी जानकारी ली तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम के निर्देश पर जिला कलेक्टर संदेश नायक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने व्यापारियों और व्यापार मंडलों को दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी के पूरे इंतजाम रखने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery