Thursday, September, 03,2026

हाई कोर्ट एसीजे ने सुप्रीम कोर्ट जज के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता की ओर से लगाए गए आरोपों पर बुधवार को चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें बेबुनियाद, झूठा और तथ्यहीन बताया। जस्टिस शर्मा ने कहा कि उन्होंने सभी आरोपों का प्रमाणों के साथ खंडन करते हुए अपना पक्ष सीजेआई सूर्यकांत को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आरोप रंजिशवश लगाए गए हैं और न्यायपालिका में उनका पूरा विश्वास है।

जस्टिस शर्मा ने मीडिया, वकीलों और अन्य लोगों से अपील की कि सीजेआई के निर्णय तक धैर्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर और सीजेआई की स्वीकृति मिलने के बाद वे स्वयं मीडिया के सामने अपना पूरा पक्ष रखेंगे।

जस्टिस मेहता ने सीजेआई को लिखे थे तीन पत्र

जस्टिस संदीप मेहता ने 2, 10 और 17 अगस्त को सीजेआई सूर्यकांत को पत्र लिखकर जस्टिस एसपी शर्मा को हटाने की मांग की थी। पत्रों में उन पर अधिकारों के दुरुपयोग और साथी न्यायाधीशों को तबादले की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि जस्टिस शर्मा खुद को सीजेआई के करीबी बताते हैं। जस्टिस मेहता ने राजस्थान हाई कोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की मांग भी उठाई थी। पत्रों के सार्वजनिक होने के बाद जयपुर और जोधपुर में वकीलों ने विरोध जताया। 31 अगस्त को जयपुर में एसीजे की अदालत के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी हुई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery