Thursday, September, 03,2026

अधिकारी प्रोएक्टिव होकर करें काम, फील्ड में उतरकर करें मॉनिटरिंग: CS

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में लगातार तीन बैठकों में प्रदेश में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति, लंबित प्रशासनिक अड़चनों और सरकारी कामकाज की प्रभावी मॉनिटरिंग को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और अन्य प्रशासनिक अड़चनों के कारण अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। वहीं, संयुक्त शासन सचिवों को नियमित फील्ड विजिट करने को कहा और कम बारिश के कारण संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए उन्होंने विभागों को अभी से तैयारी करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने 16 संयुक्त शासन सचिवों की बैठक में अधिकारियों को कार्य संचालन, सेवा और वित्तीय नियमों की गहन जानकारी रखने व समय की पाबंदी का पालन करने को कहा। ऊर्जा में पीएम-कुसुम, शिक्षा में पीएम श्री विद्यालय, PHED में जल जीवन मिशन और PWD की विश्व बैंक परियोजनाओं जैसी योजनाओं की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

नमो भारत कॉरिडोर: DPR मंजूरी में लाएं तेजी

दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के बावल-बहरोड़ खंड की पूरक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के बीच समन्वय कर इसे शीघ्र अनुमोदन के लिए भेजने के निर्देश दिए।

PMG प्रकरणों को समयबद्ध निपटाने पर जोर

प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के लंबित मामलों की समीक्षा में मुख्य सचिव ने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, सरकारी भूमि हस्तांतरण और राइट ऑफ वे से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टरों को स्थानीय स्तर की बाधाएं चिह्नित कर प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा गया।

129.05 किमी कॉरिडोर, राजस्थान में 25.16 किमी हिस्सा

बैठक में बताया गया कि सराय काले खां से बहरोड़ तक प्रस्तावित कॉरिडोर 129.05 किमी लंबा होगा, जिसमें राजस्थान में 25.16 किमी हिस्सा आएगा। राजस्थान में शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़, शाहजहांपुर, नीमराणा और बहरोड़ चार एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं। बावल-बहरोड़ खंड की अनुमानित लागत 7,747 करोड़ रुपए है। इसमें 5,167.28 करोड़ मूल लागत, करीब 640 करोड़ भूमि लागत और 1,861 करोड़ रुपए उद्याम निधि शामिल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery