Friday, October, 10,2025

महिला सशक्तीकरण से जल व आवास तक के काम किए 20 माह में

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर 'विकास की तुलना' को लेकर सियासत गरमा गई है। राजधानी जयपुर में गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी और विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनखड़ ने प्रेस वार्ता कर भजनलाल सरकार के 20 महीने के कार्यकाल और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल की तुलना में आंकड़े सामने रखे।

तीनों नेताओं ने एक सुर में कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सेवा और पारदर्शिता के संकल्प के साथ हर क्षेत्र में काम किया है और ये कार्य कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता को आईना दिखाते हैं। भाजपा सरकार ने 20 महीनों में 32,357 फार्म पॉन्ड का निर्माण कराया, जबकि कांग्रेस सरकार अपने पूरे कार्यकाल में 29,430 पॉन्ड ही बना सकी। किसानों की सुरक्षा के लिए 2.62 करोड़ मीटर खेत तारबंदी की गई, जो कांग्रेस सरकार के 1.20 करोड़ मीटर से कहीं अधिक है। जल संकट से निपटने के लिए 12 हजार करोड़ की परियोजनाएं शुरू की गई और 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। पीएम कुसुम योजना के तहत 1611 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता विकसित की गई और 1.72 लाख कृषि कनेक्शन दिए गए। सरकार ने 71 नए सरकारी कॉलेज खोले, 3 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया।

कानून-व्यवस्था और जनसेवा बनी प्राथमिकताः चतुर्वेदी

राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सेवा और जनसंपर्क अभियानों के जरिए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। शहरी और ग्रामीण शिविरों के माध्यम से लाखों नागरिकों की समस्याओं का समाधान हुआ। प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को सरकार ने प्राथमिकता दी है।

खाद्य सुरक्षा योजना में हुआ सुधारः धनखड़

विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनखड़ ने बताया कि भाजपा सरकार ने 32 लाख अपात्र लाभार्थियों को हटाकर 59 लाख नए पात्र जोड़े, जिससे योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंचा। कांग्रेस के समय योजनाओं में भारी गड़बड़ियां थीं, जिन्हें सुधारना एक बड़ी चुनौती थी।

महिलाओं को प्रशिक्षण देकर बनाया आत्मनिर्भर

डॉ. बैरवा ने बताया कि 18.25 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया गया, 10.99 लाख को 'लखपति दीदी' के रूप में सशक्त किया गया और 10.51 लाख साइकिलों का वितरण किया गया। 'लाडो योजना' की राशि 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख कर दी गई है, जिससे बेटियों को बड़ा संबल मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत भाजपा सरकार ने 20 महीनों में 66,695 मकानों का निर्माण किया, जबकि कांग्रेस सरकार पूरे पांच वर्षों में केवल 4,636 मकान ही बना सकी। मिसिंग लिंक रोड योजना में भाजपा ने 6,786 किलोमीटर सड़कें बनवाई, जबकि कांग्रेस केवल 1,838 किलोमीटर पर ही अटकी रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery