Friday, November, 27,2026

सरकार ने संसद की विशेष बैठक बुलाई, कैबिनेट की मीटिंग आज

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की विशेष बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक खत्म हो सकती है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। दोनों सदनों की बैठकों में सरकार परिसीमन-महिला आरक्षण बिल ला सकती है। इन विधेयकों को पारित कराने के लिए पर्याप्त संख्या बल जुटाने की सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। वहीं, संसद के विशेष सत्र की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें सत्र के एजेंडे और विधायी कामकाज पर चर्चा होगी। वहीं, कांग्रेस ने शाम 4:30 बजे बैठक बुलाकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाने का फैसला किया है।

लोकसभा की मौजूदा सीटें 850 करने की मंशा

संसद का मानसून सत्र गत 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था, हालांकि 103 दिन बाद भी इसका सत्रावसान नहीं हुआ। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित कराने की तैयारी में है। महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों का उद्देश्य परिसीमन के जरिए लोकसभा की 543 सीटों की संख्या 850 करना और 2029 के आम चुनाव से पहले संसद तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery