Friday, November, 27,2026

राजस्थान में 2028 में बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकारः गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायत चुनावों के परिणामों को प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकेत बताते हुए दावा किया है कि वर्ष 2028 में राजस्थान में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार का सफाया होगा और कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए भारी बहुमत से सत्ता में आएगा।

गहलोत ने कहा कि पंचायत चुनावों के नतीजे जनता के बदलते रुख को दर्शा रहे हैं। इन परिणामों से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार इंडिया गठबंधन राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूती से मैदान में उतरेगा और खरगे के अनुभव का लाभ मिलेगा। गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित कई राज्यों में नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाया है। इन चेहरों की पृष्ठभूमि, अनुभव, छवि और नेतृत्त्व क्षमता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस नई राजनीतिक अप्रोच पर देशभर में प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सरकारों के कामकाज के साथ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

बेढम का पलटवार

जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस को विपक्ष से ज्यादा अपनों की नाराजगी ने झटका दिया। डीग में कांग्रेस के 14 जिला परिषद सदस्य होने के बावजूद प्रत्याशी को महज 7 वोट मिले। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुनबे में मतभेद और मनभेद इस कदर बढ़ गए है कि चुनाव में अपनों ने ही पार्टी को चोट पहुंचा दी। बेढम ने गहलोत को नसीहत दी कि चुनावों की भविष्यवाणी करने के बजाय काग्रेस को पहले अपने संगठन की टूटती एकजुटता पर आत्ममंथन करना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery