Friday, November, 27,2026

IITF में राजस्थान पवेलियन को उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान

जयपुर/नई दिल्ली: नई दिल्ली में में आयोजित 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में (आईआईटीएफ-2026) राजस्थान पवेलियन ने अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और स्थानीय उत्पादों के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। मेले के समापन से एक दिन पहले आयोजित पुरस्कार समारोह में राजस्थान को पार्टनर स्टेट श्रेणी में उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान (अवार्ड ऑफ ऑनरेबल पार्टिसिपेशन) दिया गया। इसके साथ ही फूड कैटेगरी में गोल्ड अवार्ड भी मिला।

राजस्थान लगातार दूसरे वर्ष मेले में पार्टनर स्टेट के रूप में शामिल हुआ। इस वर्ष राजस्थान पवेलियन को 'विकास और विरासत' थीम पर तैयार किया गया था। इसमें प्रदेश की पारंपरिक कलाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा, आभूषण, वस्त्र, फर्नीचर और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। पवेलियन के निदेशक हर्ष शर्मा ने बताया कि यहां कुल 44 स्टॉल लगाए गए थे। इनके माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के कारीगरों, उद्यमियों और उत्पादकों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर मिला। सात लाइव डेमो के जरिए पारंपरिक शिल्प कलाओं और कारीगरी का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया गया।

41 जिलों के उत्पादों को मिली जगह

पवेलियन में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) एक्सपीरियंस वॉल प्रमुख आकर्षण रही। इसके माध्यम से प्रदेश के सभी 41 जिलों के विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। वहीं, जीआई टैग वॉल पर भौगोलिक संकेतक प्राप्त राजस्थान के उत्पादों और पारंपरिक शिल्पों को जगह दी गई। विभिन्न विभागों ने प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक और विकास संबंधी उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदर्शित की।

चार लाख से अधिक लोगों ने देखा पवेलियन

पवेलियन के निदेशक हर्ष शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर तक चार लाख से अधिक आगंतुक राजस्थान पवेलियन का अवलोकन कर चुके थे। इनमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग, व्यापारी, उद्यमी और विदेशी प्रतिनिधि शामिल थे। पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों, लाइव डेमो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोगों ने विशेष रुचि दिखाई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 44वें आईआईटीएफ में भी राजस्थान पार्टनर स्टेट था और उस समय पवेलियन को उत्कृष्ट डिस्प्ले के लिए गोल्ड अवार्ड मिला था। दोनों वर्षों में राजस्थान को एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र आवंटित किया गया था। इस वर्ष मिले सम्मान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको), आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों, कारीगरों, उद्यमियों और स्टॉल संचालकों की भूमिका रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery