Friday, November, 27,2026

सच बेधड़क की सफलता का शतक टीम ने केक काटकर मनाया जश्न

जयपुर: सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा के नेतृत्व में महज 100 दिनों में ही सच बेधड़क न्यूज चैनल ने अपनी अलग पहचान बनाने के साथ ही खबरों की दुनिया में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। आम दर्शकों से लेकर ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक गलियारों तक सच बेधड़क चैनल की खबरों की चर्चा हो रही है। हर बड़ी खबर में लीड लेकर और पल-पल के अपडेट दर्शकों तक पहुंचाकर चैनल ने कम समय में अपनी पहचान स्थापित की है। इस सफलता के 100 दिन पूरे होने पर सच बेधड़क न्यूज चैनल के कार्यालय में विशेष समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान सीएमडी पवन अरोड़ा ने केक काटकर टीम के साथ सफलता का जश्न मनाया और आगे की रणनीति तथा अपने विजन को साझा किया। इस मौके पर पवन अरोड़ा ने प्रशासनिक सेवा से वीआरएस लेकर मीडिया क्षेत्र में अपनी यात्रा के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि चैनल केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सच बेधड़क न्यूज चैनल आमजन से जुड़ी खबरों की सबसे तेज और सटीक डिलीवरी के साथ ही सरकार के सहयोगी और आलोचक के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। खबरों के साथ 'सिवामी स्ट्रोक' और 'की नोट बाय पचन अरोड़ा' की दर्शकों के बीच लोकप्रियता ने सच बेधड़क की बादशाहत पर मुहर लगाई है। उन्होंने बताया कि मीडिया ग्रुप विशेष इवेंट्स के जरिए भी अपने सरोकार निभा रहा है।

सच बेधड़क प्रॉपर्टी एक्सपो, सच बेधड़क मिडनाइट ऑटो एक्सपो, एक चम्मच घी-रागलला के नाम' अभियान और गणगौर जयपुर कला महोत्सव जैसे आयोजनों को दर्शकों के साथ ही ब्यूरोक्रेट्स, राजनीतिक हस्तियों और सरकार ने भी जमकर सराहा है। समारोह में CMD पवन अरोड़ा ने केक काटकर टीम के साथ सफलता का जश्न मनाया और टीम की हौसला अफजाई की। इस मौके पर सच बेधड़क स्टाफ की ओर से भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गई। समारोह में सच बेधड़क टीम के उन सभी सदस्यों को उपहार वितरित किए गए, जिनका जन्मदिन इन 100 दिनों के दौरान आया। कार्यक्रम के अंत में पवन अरोड़ा ने पूरी टीम को बधाई दी और सभी के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संपादक रमाकांत चतुर्वेदी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिशिर अवस्थी, सत्र बेधड़क न्यूज पेपर के संपादक मनोन माथुर, कार्यकारी संपादक पंकज सोनी, ब्रांड एंड मार्केटिंग हेड आस्था मेहंदीरता, डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा, गणगौर टेलीविजन से अल्पेश टेलर और दीपेंद्र सिंह समेत सच बेधड़क मीडिया परिवार और गणगौर टीवी चैनल के सदस्य मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery