Thursday, April, 23,2026

बुजुर्ग महिला का चेहरा नोचा, बच्चे समेत तीन पर हमला

पाली: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार शाम एक कुत्ते ने तीन लोगों पर हमला कर दहशत फैला दी। इस दौरान 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला लीलादेवी पर कुत्ते ने अचानक हमला कर उनके चेहरे को बुरी तरह नोच लिया। घायल अवस्था में महिला को परिजन तुरंत बांगड़ अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, लीलादेवी घर के बाहर झाड़ लगा रही थी, तभी पास में खड़े एक लोडिंग वाहन के नीचे बैठे कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने बचाव में झाड़ से उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने दोबारा अटैक कर दिया, जिससे उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई। महिला पर हमले के बाद कुत्ता वहीं आसपास घूमता रहा और एक बुजुर्ग के पैर पर काट लिया। इसके बाद 13 वर्षीय आदित्य नामक बच्चा स्कूटी से जा रहा था, जिसे कुत्ते ने दौड़ाकर गिरा दिया और उसके पैर में काट लिया। इधर, औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में भी 10 वर्षीय बच्चे पर कुत्ते के हमले की घटना सामने आई है। घायल सभी लोगों का इलाज बांगड़ अस्पताल में किया गया। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery