Friday, June, 19,2026

ड्रोन की भूमिका बढ़ी... अंतरिक्ष क्षेत्र होगा अब महत्वपूर्ण

नई दिल्ली: देश के पूर्व सैन्य अभियान महानिदेशक ने कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आधुनिक युग के युद्ध में ड्रोन के महत्व को स्पष्ट रूप से सामने ला दिया है जो अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र के साथ मिलकर भविष्य के सैन्य संघषों में नए प्रतिमान जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच समन्वय बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आजकल युद्ध केवल एक क्षेत्र में नहीं बल्कि कई मोचों पर लड़े जा रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट (सेवानिवृत्त) ने 'पीटीआई वीडियो' के साथ साक्षात्कार में यह बात कही। भट्ट ने डोकलाम संघर्ष के वक्त अभियान का संचालन किया था। यह पूछे जाने पर कि नवीनतम संधर्ष में ड्रोन कितने महत्वपूर्ण थे, उन्होंने कहा कि मानवरहित हवाई यानों ने बुद्ध में पूरी तरह से एक नया प्रतिमान स्थापित किया है और दुनिया की सेनाओं ने इस पर तब ध्यान केंद्रित करना शुरू किया जब अजरबैजान को सशस्त्र आर्मेनिया के खिलाफ जीत हासिल करने में ड्रोन ने शानदार सफलता दिलाई। ये ड्रोन तुर्किए निर्मित थे। तुर्किए ने पाकिस्तान को भी ड्रोन मुहैया कराए थे, जिसने कुछ को निगरानी के लिए भारतीय वायु क्षेत्र में भेजा था।

आत्मघाती उपग्रह किए जा रहे हैं विकसित

भट्ट ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र भविष्य के युद्ध के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उपग्रह मिसाइलों और विमानों को उनके निर्धारित लक्ष्यों तक पहुंचाने के अलावा खुफिया जानकारी जुटाने, निगरानी और टोह लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। लेकिन भविष्य में प्रत्येक देश को अंतरिक्ष में अपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा करनी होगी तथा यह भी जानना होगा कि अंतरिक्ष में शत्रुओं की परिसंपत्तियां क्या हैं। उन्होंने कहा कि कई देशों ने उपग्रह रोधी हथियारों का प्रदर्शन किया है और वे आत्मघाती उपग्रह भी विकसित कर रहे हैं जो दुश्मन के उपग्रह के पास जाकर उसे नष्ट कर देंगे। चीन ऐसी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा है।

पुनः ईंधन भरने की तकनीक खोज के प्रयास

भट्ट ने कहा कि वास्तव में उपग्रह इसलिए नष्ट नहीं होता क्योंकि उसके घटक खत्म हो जाते हैं। वह मुख्य रूप से इसलिए नष्ट होता है क्योंकि उसका ऊर्जा स्रोत नष्ट हो जाता है। इसलिए, अब उपग्रह में पुनः ईंधन भरने की तकनीकें खोजी जा रही हैं।"

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery