Wednesday, June, 10,2026

इतिहास के शिखर पर

जून, 2026 का दिन भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक 10 अहम पड़ाव है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पद पर लगातार 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही, वे देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बन गए हैं। ऐसा करके उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनका फाला आम चुनाव के बाद लगातार कार्यकाल 4,398 दिनों का था। इससे पहले, जुलाई 2025 में मोदी ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था।

यह उपलब्धि केवल लंबे समय तक सत्ता में बने रहने का प्रतीक नहीं है, बल्कि राजनीतिक सफलता और शासन की निरंतरता का भी परिचायक है। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से मोदी ने भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व करते हुए लोकसभा चुनावों में लगातार तीन जीत दर्ज की हैं। कड़ी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और निरंतर जन-निगरानी के इस दौर में यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी राजनीतिक यात्रा में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगभग 13 वर्षों का कार्यकाल भी शामिल है, जिसके साथ निर्वाचित सरकार के प्रमुख के रूप में उनका कुल कार्यकाल 9,000 दिनों से अधिक हो गए है।

मोदी का कार्यकाल समकालीन वैश्विक इतिहास के सबसे जटिल दौरों में से एक रहा है। इस अवधि में भारत ने 1.4 अरब से ज्यादा आबादी की उम्मीदों को पूरा करते हुए कोविड-19 महामारी, ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटों, क्षेत्रीय टकरायों, बदलते जियोपॉलिटिकल समीकरणों और तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों का सामना किया है। इसी दौरान भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना प्रभाव बढ़ाया, प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ संबंध मजबूत किए और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाई।

घरेलू स्तर पर यह अवधि बड़े पैमाने पर कल्याणकारी और आधारभूत संरचना संबंधी पहलों के लिए भी जानी जाती है। वित्तीय समावेशन, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (सीधे लाभ हस्तांतरण) और स्वच्छता, आवास, बिजली व खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईधन तक पहुंच बढ़ाने जैसे कदमों ने सार्वजनिक सेवाओं के वितरण के तरीके को बदल दिया है। साथ ही राजमागों, रेल नेटवर्क, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और डिजिटल अवसंरचना में व्यापक निवेश ने देशभर में कनेक्टिविटी को नई दिशा दी है। प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, नवाचार, नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताएं भी विकास रणनीति के प्रमुख स्तंभ बनकर उभरी हैं।

मोदी युग में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और नीतिगत निर्णय भी लिए गए, जिनमें अनुच्छेद 370 को हटाना और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शामिल है। इन्हें दीर्घकालिक राष्ट्रीय महत्व वाले परिवर्तनकारी कदमों के रूप में देखा जाता है। अपने तीसरे कार्यकाल के दूसरे चरण में प्रवेश करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के लगातार 4,399 दिनों का यह रिकॉर्ड भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक उत्ल्लेखनीय अध्याय बन गया है।

आंकड़ों के पढ़ाव से परे, इस उपलब्धि का वास्तविक महत्व अंततः उन नौतियों, संस्थाओं और राष्ट्रीय दिशा के स्थायी प्रभावों के आधार पर आंका जाएगा, जिन्हें इन बारह वर्षों के शासनकाल में साकार किया गया। साथ ही, यह एक नेता और जनता के बीच विश्वास्र, सुशासन, प्रदर्शन तथा बार-बार प्राप्त जनादेश से निर्मित एक अद्वितीय लोकतांत्रिक रिश्ते का भी प्रमाण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery