Wednesday, August, 13,2025

मुंबई 'पानी-पानी'

मुंबई: मुंबई में सोमवार को हुई तेज बारिश ने मेट्रो लाइन 3 के एक भूमिगत स्टेशन की दीवार ढहा दी, जिससे आचार्य अत्रे चौक स्टेशन जलमग्न हो गया और वर्ली के बीच मेट्रो सेवाएं रोक दी गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब डॉ. एनी बेसेंट रोड पर स्थित इस स्टेशन के निर्माणाधीन प्रवेश/निकास द्वार की जल-अवरोधक दीवार भारी पानी के दवाव से टूट गई।

एमएमआरसी ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वर्ली और आचार्य अत्रे चौक के बीच की सेवाएं अस्थाई रूप से स्थगित की गई हैं। हालांकि, आरे से वर्ली तक मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। यह वही स्टेशन है, जिसे नौ मई को बड़े समारोह के साथ खोला गया था।

शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने व्यंग्य किया, लाइन का नाम एक्वा बिल्कुल सही रखा गया है, आज मेट्रो पानी के नीचे है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, घटना स्थल पर एक अस्थाई दीवार बनाई जा रही थी, जो बारिश के कारण टूट गई। इसका काम 10 जून तक पूरा होना था।

मुंबई में मानसून 75 वर्षों में पहली बार सबसे जल्दी पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को मुंबई पहुंच गया, जो सामान्य तारीख से 16 दिन पहले है। 1950 के बाद यह पहली बार है जब मानसून ने इतनी जल्दी मुंबई में दस्तक दी है। आमतौर पर मानसून 11 जून तक मुंबई पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के जल्दी आगमन का वर्षा की कुल मात्रा से सीधा संबंध नहीं होता। अप्रैल में आईएमडी ने अनुमान जताया था कि 2025 में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है और अल नीनो की स्थिति की संभावना नहीं के बराबर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery