Tuesday, February, 17,2026

पक्षियों के संरक्षण में ग्रामीणों का काम काबिले तारीफ

उदयपुर: 'बर्ड विलेज' मेनार में रविवार को दो दिवसीय मेवाड़ हेरिटेज फेस्टिवल का शुभारंभ मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने किया। उन्होंने यहां के तालाब और पक्षियों के बीच समय बिताया और ग्रामीणों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेनार के लोगों ने पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए जो काम किया है, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है। ग्रामीणों का अपनी प्रकृति के प्रति यह समर्पण और जागरूकता वाकई काबिले तारीफ है। फेस्टिवल के पहले दिन परिसर में 19 अलग-अलग स्टॉल लगाई गई। यहां बस्सी की प्रसिद्ध कावड़ कला से लेकर मोलेला के टेराकोटा (मिट्टी शिल्प), ट्राइबल आर्ट, ब्लॉक प्रिंटिंग, हैंड एम्ब्रॉयडरी और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी की प्रदर्शनी ने सबका मन मोह लिया। फेस्टिवल में एक्सपर्ट्स ने 'आर्द्रभूमि और पक्षी जीवन' पर चर्चा की और बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए ये तालाब कितने जरूरी हैं।

कार्यक्रम में पक्षियों की सेवा करने वाले पक्षी मित्र धर्मेंद्र मेनारिया, नितेश लोहार, कीर्ति जोशी और तिरुपति मेरावत को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली हर्षमीता मेनारिया, खुशी मेनारिया और किशन गुर्जर का भी सम्मान हुआ। इस मौके पर डीएफओ अजय चित्तौड़ा, राहुल भटनागर, गौरव सिंघवी, डॉ. सतीश शर्मा और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। फेस्टिवल के दूसरे दिन सोमवार को वेटलैंड मैराथन और हेरिटेज वॉक होगा। हेरिटेज वॉक के जरिए लोग गांव की पुरानी गलियों और धरोहरों को करीब से देख सकेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery