Wednesday, June, 10,2026

राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द

भोपाल: मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन शपथ पत्र में जानकारी छिपाने के आरोप में निरस्त कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि यह अब केवल 'वोट चोरी' नहीं, बल्कि 'सीट चोरी' का मामला बन गया है। पार्टी ने निर्वाचन अधिकारी के फैसले को अदालत में चुनौती देने का निर्णय लिया है। नामांकन रद्द होने के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में राज्य निर्वाचन आयोग के बाहर धरना दिया। वहीं दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने निर्वाचन आयोग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने शिकायत की थी कि नटराजन ने तेलंगाना में दर्ज एक मामले का उल्लेख शपथ पत्र में नहीं किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन निरस्त कर दिया। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery