Thursday, October, 29,2026

गांव और ढाणियों तक विकास की बयार पहुंचाना भाजपा का संकल्पः मदन राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने गांवों के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए गांवों और ढाणियों का विकसित होना जरूरी है। उन्होंने पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा के पक्ष में मतदान होने का दावा करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायतीराज में भी भाजपा का कमल खिलेगा और ग्राम विकास को गति मिलेगी। पार्टी अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करेगी। राठौड़ ने कहा कि गांवों में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भाजपा की प्राथमिकता है।

विधानसभा चुनाव के समय जारी संकल्प पत्र के करीब 78 प्रतिशत कार्य सरकार ने पौने तीन वर्ष में पूरे किए हैं। पंचायत चुनाव के लिए जारी 'ग्राम विकास संकल्प पत्र' ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास का रोडमैप है। राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण आबादी और जरूरतों के अनुरूप स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपस्वास्थ्य केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा। युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित करने का संकल्प है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery