Tuesday, February, 17,2026

सिर पर औजार से हमला कर की साथी मजदूर की हत्या

कोटा: नांता थाना क्षेत्र स्थित पत्थर मंडी इलाके में शनिवार रात को 300 रुपए का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। यहां कहासुनी के बाद हुए झगड़े में एक मजदूर ने साथी मजदूर की लोहे के औजार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। रविवार सुबह एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एमओबी को भी मौके पर बुलाया। नांता थाने के एएसआई दुर्गालाल मेरोठा ने बताया कि झालावाड़ जिले के भवानी मंडी पिपलिया चौराहा निवासी रमेश बैरवा अपने साथी परमा के साथ यहां मंडी इलाके में टपरी बनाकर  रहता था। दोनों पत्थर काटने का काम करते थे। रात को दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

इसी दौरान रुपए के लेन-देन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों आपस में मारपीट करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपी परमा ने गुस्से में आकर पत्थर काटने के काम में आने वाले लोहे के औजार से रमेश के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रमेश वही गिर पड़ा। घटना के बाद मौजूद लोगों ने रमेश को एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों की मौजूदगी में रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery