Monday, May, 11,2026

सिजेरियन के बाद एक महिला की और मौत, 2 की किडनी फेल

कोटा: शहर के जेके लोन हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक और महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाओं की किडनी फेल होने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में भी दो महिलाओं की मौत और छह मरीजों की किडनी फेल होने के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बाद रविवार को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध तेज हो गया। बूंदी जिले के सुवांसा गांव निवासी प्रिया महावर (22) को 8 मई को जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 9 मई को सिजेरियन डिलीवरी के कुछ घंटों बाद शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि महिला को पहले से हृदय संबंधी समस्या थी।

इधर, छावनी निवासी आरती (33) और पिंकी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों की डिलीवरी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और किडनी फेल होने के कारण उन्हें सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (SSB) रेफर करना पड़ा। आरती की मां गीता ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रातभर मरीज दर्द से तड़पती रही, लेकिन - डॉक्टरों को नहीं बुलाया गया। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद केवल इंजेक्शन देकर मामला टाल दिया गया। परिजनों का आरोप है कि मरीज का यूरिन बंद होने और हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर उचित इलाज नहीं दिया गया। बाद में विरोध बढ़ने पर उसे ICU में शिफ्ट किया गया। आरती की मां ने सवाल उठाया कि जब अस्पताल में पहले से ऐसे मामले सामने आ रहे थे तो मरीज को तुरंत विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर क्यों नहीं किया गया।

दो डॉक्टरों सहित चार चिकित्साकर्मियों पर एक्शन

न्यू मेडिकल हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजी ICU में भर्ती धन्त्री बाई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उनमें निमोनिया के लक्षण भी मिले हैं। हालांकि रागिनी और सुशीला की हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है। मामले में दो डॉक्टरों सहित चार चिकित्साकर्मियों पर एक्शन लिया गया है। वहीं, डॉक्टर श्रद्धा ने खुद पर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्रिंसिपल के पोस्टर पर पोती कालिख

मामले को लेकर रविवार को कोटा देहात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है और वास्तविक कारण सामने नहीं लाए जा रहे है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery