Monday, May, 11,2026

गांव की तरक्की ही राज्य सरकार की प्राथमिकता: CM भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने रविवार को पुष्कर के कडेल ग्राम में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव में रुककर आमजन की समस्याएं सुनी और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि चौपाल का उद्देश्य भाषण देना नहीं, बल्कि सीधे ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान सुनिश्चित करना है।

चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद करते हुए खेती में नवाचार, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं के लाभ पर चर्चा की। एक किसान अपनी गोभी की फसल के साथ मंच पर पहुंचा और खुद को 'कृषक मित्र' बताते हुए खेती में नए प्रयोगों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने किसानों को आत्मनिर्भर बनने और लाभकारी खेती अपनाने की सलाह दी। वहीं, एक अन्य किसान बिरधा राम ने तारबंदी ऋण, प्राकृतिक खेती और पशुपालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। सीएम ने बताया कि सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। लखपति दीदी योजना के तहत ऋण सीमा बढ़ाई गई है और ब्याज दर में भी कमी की गई है। उन्होंने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशु बीमा योजना अपनाने की अपील की और बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 2000 डेयरी बुध खोले जाएंगे।

ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव, किसान, महिला और युवा वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला नेतृत्व और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे। कडेल ग्राम में आयोजित यह रात्रि चौपाल ग्रामीण संवाद, योजनाओं के फीडबैक और महिला सशक्तीकरण की एक प्रभावी तस्वीर पेश करती नजर आई।

उत्तराखंड भी शुरू करेगा ग्राम रथ यात्रा

उत्तराखंड सरकार ने राजस्थान की ग्राम रथ यात्रा कार्यक्रम की आनकारी लेते हुए इसके मॉडल का अध्ययन किया है और संकेत दिए हैं कि इसे अपने राज्य में भी लागू किया जा सकता है। कम समय में प्रभावी साबित हुई इन ग्राम चौपालों और रथ यात्राओं को लेकर अन्य राज्य भी अध्ययन कर रहे हैं। इधर राजस्थान में सत्ता और संगठन मिलकर गांव-गांव ग्राम चौपाल और रात्रि विश्राम कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं कई बार गांवों में रात्रि विश्राम और चौपाल कर चुके हैं। इसी क्रम में पुष्कर के कड़ेल ग्राम में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान मच पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी और जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत भी मौजूद रहे।

महिला सशक्तीकरण पर फोकस

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कई महिलाओं से संवाद किया। 'सोलर दीदी' सिमरन सैनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और अब वे हर माह 20-25 हजार रुपए कमा रही है।
वहीं, अन्य लखपति दीदियों ने पशुपालन, सिलाई कार्य और डाटा सखी जैसे कार्यों से आत्मनिर्भर बनने की अपनी कहानी साझा की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को टैबलेट उपलब्ध कराने और तकनीक आधारित रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery