Monday, May, 11,2026

"भारत की सोलर कैपिटल' के रूप में राजस्थान ने बनाई मजबूत पहचान

जयपुर: राजस्थान देश में क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में नेशनल पावर हाउस के रूप में उभरकर आया है। जयपुर के होटल मैरियट में आयोजित ऊर्जावान राजस्थान समिट 2026' में राज्य की यह बदलती तस्वीर मजबूती के साथ सामने आई। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने राज्य को इस उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित करते हुए इसे भारत का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा हब बनने की दिशा में कदम बताया। उन्होंने फर्स्ट इंडिया न्यूज को इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा की। साथ ही फस्र्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस समिट के सफल संचालन के साथ राजस्थान के परिवर्तन की कहानी को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया।

पवन अरोड़ा ने समिट के दौरान विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान में वर्तमान में लगभग 59,000 मेगावाट को स्थापित क्षमता है, जिसमें प्रमुख हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा का है। इसी के चलते राज्य ने 'भारत की सोलर कैपिटल' के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने इस निरंतर प्रगति का श्रेय प्रगतिशील नीतिगत सुधारों, मजबूत प्रशासनिक प्रतिवद्धता और निर्णायक नेतृत्व को दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के लिए नवीकरणीय ऊर्जा मिशन शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर इस क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा करते हैं, जिससे उच्च स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित होती है। उनके अनुसार, ऊर्जा क्षेत्र में दिख रहा सकारात्मक परिवर्तन इसी सतत फोकस, रणनीतिक मार्गदर्शन और प्राथमिकता आधारित गवर्नेस का परिणाम है। इसने परियोजनाओं के क्रियान्वयन और निवेशकों के विश्वास को नई गति दी है।

समिट में ऊर्जा विभाग की सचिव आईएएस आरती डोगरा, राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरआरईसीएल) के सीएमडी आईएएस रोहित गुप्ता, राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड के एमडी आईएएस शिवप्रसाद नकाते, आईआरसी के सदस्य पूर्व आईएएस वीपी सिंह, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी और ऊर्जा सलाहकार नवीन अरोड़ा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया। समिट के दौरान तीन पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए, जिनमें से एक का संचालन एसोसिएट एडिटर श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया। कार्यक्रम का समापन एसोसिएट एडिटर विकास शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सच बेधड़क अपने पाठकों के लिए लेकर आया है इस हाई-पावर्ड एनर्जी कॉन्क्लेव की खास झलकियां।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery