Monday, May, 11,2026

तय समय में धरातल पर उतरें विकास कार्यः भूपेंद्र

जयपुर: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को अलवर संसदीय क्षेत्र में चल रहे 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यों की समीक्षा की। मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सड़क, पेयजल, रेलवे, पर्यटन, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर चर्चा कर अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अलवर क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत करने के लिए स्वीकृत और प्रगतिरत परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। इनमें पनियाला- बड़ोदामेव एक्सप्रेस-वे, भरतपुर अलवर फोरलेन, नीमराना-भिवाड़ी लिंक रोड और एनएच-248ए कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। साथ ही आरआरटीएस, अलवर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास, आधुनिक बस स्टैंड, ई-बस संचालन और एयर स्ट्रिप निर्माण कार्यों को भी गति देने के निर्देश दिए गए।

पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अलवर-भरतपुर चंबल मेगा पेयजल परियोजना, यमुना लिंक प्रोजेक्ट
और रूपारेल नदी पुनरुद्धार जैसे कार्यों को समयबद्ध तरीके से शुरू करने पर जोर दिया। औद्योगिक विकास के लिए अलवर, भिवाड़ी और नीमराना क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर भी चर्चा हुई। पर्यटन विकास को लेकर बाबा भर्तृहरि नाइट टूरिज्म, मोहनराम कॉरिडोर, तिजारा फोर्ट, कांकवाड़ी और नीमराना को टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित करने की योजना पर मंथन हुआ।

अलवर में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन की अपार संभावनाएं: सीएस

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि अलवर में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने जिला कलेक्टरों को विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery