Saturday, February, 07,2026

दो संभागों में नहीं, पूरे प्रदेश में लगे खेजड़ी की कटाई पर रोक

बीकानेर: चार दिन से जारी 'खेजड़ी बचाओ' आंदोलन गुरुवार को उस वक्त फिर तेज हो गया, जब अनशन तुड़वाने के कुछ ही देर बाद आंदोलनकारी दोबारा अनशन पर बैठ गए। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अनशनकारियों से बातचीत कर उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की घोषणा की। हालांकि, जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि रोक केवल दो संभागों तक सीमित है, आंदोलनकारी दोबारा अनशन पर बैठ गए।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे परसराम विश्नोई ने कहा कि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। जब तक पूरे राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता, तब तक अनशन जारी रहेगा। संतों का कहना था कि भक्तों की भावना पूरे प्रदेश में प्रतिबंध की है, जो आदेश आया वह अधूरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमरण अनशन जारी है। इससे पहले गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई और राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत विश्नोई अनशन स्थल बिश्नोई धर्मशाला पहुंचे। मंच से संबोधन के दौरान मंत्री के हाथ से माइक ले लिया गया। मंत्री ने अनशन तोड़ने
की अपील करते हुए कहा कि सरकार लिखित में आश्वासन दे देगी। इस पर मंच पर मौजूद संतों ने बिना लिखित आश्वासन के अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया। इसी दौरान संत सरजूदास बीच में खड़े हो गए और कहा कि साफ बताया जाए कि लिखित में दिया जाएगा या नहीं। मंत्री विश्नोई ने कहा कि सरकार लिखित में देने को तैयार है और अनशन तोड़ने का आग्रह किया।

जैसलमेर में खेजड़ी बचाने के लिए सास-बहू अनशन पर

खेजडी बचाओ आंदोलन के समर्थन में जैसलमेर जिले के लाठी क्षेत्र स्थित धोलिया गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए बलिदान देने वाले राधेश्याम विश्नोई की पत्नी निरमा विश्नोई और माता रतनी देवी पिछले दो दिनों से अपने घर पर ही अनशन पर बैठी हैं। रतनी देवी ने कहा कि खेजड़ी राजस्थान की जीवनरेखा है और इसे बचाने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, अनशन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि राधेश्याम विश्नोई पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े हर आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहते थे। पिछले वर्ष हिरण शिकार की सूचना पर जाते समय सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था।

विधायक के बयान पर गुस्साए आंदोलनकारी

फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने भी अनशन तोड़ने की अपील की, लेकिन इस दौरान आंदोलनकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने लिखित आश्वासन की मांग की। इस पर विधायक द्वारा दिए गए बयान से आंदोलनकारी और भड़क गए और नाराजगी जताते हुए उन्हें बैठने के लिए कह दिया।

अनशन का चौथा दिन

बीकानेर में कलेक्ट्रेट के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में 2 फरवरी से अनशन शुरू हुआ था। गुरुवार को अनशन का चौथा दिन रहा। 2 फरवरी की रात को ही सभी आंदोलनकारी बिश्नोई धर्मशाला पहुंच गए थे, जहां अब अनशन जारी है। बुधवार देर रात चार अनशनकारियों को अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery