Wednesday, February, 25,2026

उमड़ी आस्था... ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सीकर: खाटूश्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले में आस्था परवान पर है। 21 फरवरी से शुरू हुए मेले में अब तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं। मेले के तीसरे दिन सोमवार को वर्किंग- डे होने के कारण भीड़ अपेक्षाकृत कम रही, जिससे श्रद्धालुओं को एक घंटे से भी कम समय में दर्शन सुलभ हो सके। सोमवार को बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार तमिलनाडु, बंगाल और कर्नाटक से मंगाए गए सफेद गुलाब, मोगरा तथा विदेशी फूलों से किया गया। लाल कपड़ों और गुलाबी कढ़ाई वाले बागे से सुसज्जित बाबा का दरबार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर लाल, पीले और सफेद वस्त्रों से सजा है तथा घंटियों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

रींगस-खाटू मार्ग श्रद्धालुओं से अटा

रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर लंबे पैदल कॉरिडोर पर निशान लिए श्रद्धालुओं के जत्थे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। नंगे पैर पदयात्रा करते भक्तों के जयकारों से पूरा मार्ग गूंजायमान है। रास्ते में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां भोजन, पेयजल, विश्राम और एक्यूप्रेशर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पार्किंग की व्यवस्था मंढ़ा मोड़, अलोदा रोड और सांवलपुरा रोड पर की गई है। तोरण द्वार पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। भक्तों ने धोक लगाकर पुनः आने की कामना की। इस दौरान भक्तों में सेल्फी लेने का अलग ही उत्साह नजर आया। गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं का दृश्य मेले की रौनक को और बढ़ा रहा है।

खाटूश्यामजी मेला सेल्फी प्रतियोगिता का क्रेज

मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने 'श्री खाटूश्यामजी मेला सेल्फी प्रतियोगिता' की अनूठी पहल की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों पर सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक ने इस पहल का प्रयोग किया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच मित्रवत संबंध स्थापित करना तथा 'स्मार्ट पुलिसिंग' की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करना है।

मदार-रेवाड़ी-फुलेरा ट्रेन सेवा का विस्तार

रेलवे ने खाटू मेले पर मदार-रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस रेल सेवा का दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 19617, मदार-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेलसेवा 24 से 28 फरवरी तक मदार से 17.10 बजे रवाना होकर रात्रि 01.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19620, दिल्ली सराय रोहिल्ला- मदार 25 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से 02.30 बजे रखाना होकर 09.20 बजे फुलेरा पहुंचेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery