Friday, April, 18,2025

भाजपा के 18 MLA छह माह के लिए निलंबित

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार का दिन हंगामे के नाम रहा। हनी टैप मामले और सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे को लेकर सदन में भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। सदन में हंगामा भी हुआ। 

इसी क्रम में विधानसभा के अध्यक्ष यू. टी. खादर का कथित तौर पर अनादर करने को लेकर भाजपा के 18 विधायकों को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री द्वारा प्रस्तुत इन विधायकों के निलंबन के प्रस्ताव को सदन ने स्वीकार कर लिया। निलंबित विधायकों को मार्शलों ने बलपूर्वक बाहर निकाल दिया।

इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हनीट्रैप का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार पर एक मंत्री को 'हनी ट्रैप' में फंसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और मामले की न्यायिक जांच की मांग की। इसके बाद सरकार ने मुस्लिम आरक्षण विधेयक पर चर्चा आगे बढ़ाई। भाजपा विधायकों ने इसका कड़ा विरोध जताया। भाजपा के विधायक आसन की ओर आ गए और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर कागज फेंके।

विधेयक पारितः हंगामे के बीच विधानसभा ने चार प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया।

विपक्ष के नेता आर. अशोक ने विधेयक को असंवैधानिक करार दिया।

इनको किया गया निलंबित

निलंबित किए गए सदस्यों में भाजपा के मुख्य सचेतक डोडुनगौड़ा पाटिल, सी. एन. अश्वथ नारायण, एस.आर. विश्वनाथ, बी. ए. बसवराजू, एम. आर. पाटिल, चन्नाबसप्पा, बी. सुरेश गौड़ा, उमानाथ कोट्यान, शरणू सलगर, डॉ. शैलेन्द्र बी, सी के राममूर्ति, यशपाल सुवर्णा, बी. पी. हरीश, भरत शेट्टी, धीरज मुनिराजू, चंद्रू लमानी, मुनिरत्न और बसवराज एम. शामिल हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery