Monday, April, 27,2026

खेत में चल रही MD ड्रग्स फैक्ट्री पर रेड, 100 किलो माल बरामद

जोधपुर: जिले के बालेसर क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक खेत में संचालित अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 100 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जबकि 6 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह फैक्ट्री बालेसर के बावरली क्षेत्र के लूणावपुरा गांव में एक खेत में गुप्त रूप से संचालित की जा रही थी। इस बड़े ऑपरेशन को ANTF के आईजी विकास कुमार के निर्देशन में अंजाम दिया गया। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखते हुए टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शनिवार देर रात मौके पर पहुंची और तड़के करीब 3:30 बजे दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस और ANTF ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने की सूचना है, जबकि एक अन्य आरोपी भागने के प्रयास में घायल हो गया और उसका पैर टूट गया।

आम लोगों की आवाजाही पर रोक

घटना की जानकारी मिलते ही बालेसर, आगोलाई और बंबोर सहित आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास आम लोगों की आवाजाही पर अस्थाई रोक लगा दी है।

बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस और ANTF की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से राज्य में सक्रिय ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

तस्करों ने 10-12 राउंड गोलियां चलाईं

टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर आधी रात के बाद अवैध फैक्ट्री की घेराबंदी कर छापा मारा। कार्रवाई की भनक लगते ही तस्करों में हड़कंप मच गया और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की ओर से करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई गई, जिसके जवाब में फोर्स के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के बीच कुछ तस्कर मौके से भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर फैक्ट्री के मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को दबोच लिया। भागने के दौरान एक तस्कर की टांग भी टूट गई। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क, सप्लाई चेन व अन्य सहयोगियों के बारे में अहम जानकारी जुटाई जा रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery