Friday, August, 21,2026

ईओ को गाड़ी से पकड़ कर खींचा, थप्पड़ जड़े

झालावाड़: अकलेरा क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन में लगे बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुखराज मीणा से मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12.05 बजे घरौंदा कॉलोनी के पास हुई। पुलिस ने मामले में आनंद धोलपुरिया और उसके बेटे देवेंद्र धोलपुरिया को गिरफ्तार किया है। ईओ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह नगर पालिका टीम के साथ बैनर पोस्टर हटाने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान आनंद और देवेंद्र मौके पर पहुंचे और नगर पालिका के बिलों पर मौके पर ही हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। ईओ ने बिलों की जांच कार्यालय में करने की बात कहते हुए हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

ईओ के अनुसार, दोनों ने उनका गिरेबान पकड़कर गाड़ी से बाहर खींचने का प्रयास किया। इस दौरान शर्ट के बटन टूट गए और धक्का लगने से सिर गाड़ी के दरवाजे से टकरा गया। आरोप है कि दोनों ने थप्पड़ों से भी मारपीट की, जिससे उनके दाहिने गाल पर चोट लगी और खून निकल आया। नगर पालिका कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

ईओ ने आनंद धोलपुरिया पर पहले भी फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। उसकी फर्म का सफाई कार्य संतोषजनक नहीं होने पर टेंडर निरस्त किए जाने की बात भी कही। थानाधिकारी धर्माराम चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को राजकार्य में बाधा और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery