Thursday, March, 26,2026

फैसले से पहले ही एक्शन, JDA ने खाली किया सामुदायिक भवन

जयपुर: जेडीए ने हाई कोर्ट की निर्धारित तारीख से पहले ही मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी के सामुदायिक भवन से अपना सामान हटाना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण अब कोर्ट में शपथ पत्र प्रस्तुत कर यह बताएगा कि उसने न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना करते हुए भवन को खाली कर दिया है। यह कदम पत्रकार कॉलोनी विकास समिति और स्थानीय जागरूक नागरिकों के प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। समिति के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वर्गीय पत्रकार कानाराम कड़वा के साथ मिलकर इस मामले में हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।

दरअसल, जेडीए ने करीब डेढ़ साल पहले सामुदायिक भवन में अपना पीआरएन जोन कार्यालय शुरू कर दिया था, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। मामला न्यायालय में पहुंचा, जहां हाई कोर्ट ने जेडीए को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि सामुदायिक केंद्र आमजन की सुविधा के लिए होते हैं, न कि सरकारी कार्यालयों के संचालन के लिए। कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए जेडीए ने फैसला आने से पहले ही अपना कार्यालय समेटना शुरू कर दिया। अब सामुदायिक भवन को पूरी तरह खाली किया जा रहा है और कर्मचारियों द्वारा मेटाडोर में सामान ले जाते हुए देखा गया। पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के महासचिव नरेंद्र सर्वोदयी ने इसे समिति की एक और बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले कॉलोनी में सीवर लाइन का काम भी शुरू कराया गया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery