Friday, March, 20,2026

एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा तो लगी आग, जिंदा जला चालक

जालोर: जिले में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे पर बुधवार को एथेनॉल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। आग की लपटें करीब 200 मीटर तक फैल गई। हादसे में टैंकर चालक जिंदा जल गया, जबकि उसके साथ बैठे रिश्तेदार ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, गुजरात नंबर का यह टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। हादसे में गुड़ामालानी के मोखावा निवासी 34 वर्षीय चालक सुखराम पुत्र देदाराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका रिश्तेदार गोलियां गर्वा निवासी नरसीराम (26) समय रहते टैंकर से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। घायल नरसीराम को तुरंत सिंवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलते ही सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि टैंकर पंजाब के भटिंडा से कांडला जा रहा था, उसमें एथेनॉल भरा था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery