Friday, June, 05,2026

रिटायर्ड IAS सुबोध के खिलाफ चालान पेश

जयपुर: जल जीवन मिशन में करीब 979.27 करोड़ रुपए के कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर टेंडर जारी करने के मामले में एसीबी ने रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल के खिलाफ विशेष अदालत में चालान पेश कर दिया है। मामले में एसीबी ने करीब 17,500 पेज की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। एसीबी ने पूर्व मंत्री महेश जोशी, संजय बड़ाया और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच अभी लंबित रखी है। चालान एसीबी के एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा ने डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पेश किया। एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को 9 अप्रैल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनसे पूछताछ और दस्तावेजी जांच के आधार पर अदालत में विस्तृत चार्जशीट दाखिल की गई। प्राथमिक जांच के बाद एसीबी ने 30 अक्टूबर 2024 को एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और कई अधिकारियों व कंपनियों की भूमिका की पड़ताल की गई। इस मामले में हाई कोर्ट प्रशासन से केस ट्रांसफर नहीं होने के कारण सुबोध अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी है।

पूर्व मंत्री और अन्य पर जांच अभी लंबित

एसीबी ने पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी, संजय बड़ाया और अन्य की भूमिका की जांच अभी लंबित रखी है। एजेंसी का कहना है कि मामले के इस हिस्से की जांच जारी है और आगे अतिरिक्त कार्रवाई संभव है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery