Monday, March, 16,2026

स्लीपर बस में लगी आग, 1 की मौत व 7 झुलसे

जैसलमेर: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही एक निजी एसी स्लीपर बस में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा गुजरात के बनासकांठा जिले के धानेरा इलाके में सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार स्वागत ट्रैवल्स की बस जैसलमेर के नाचना से अहमदाबाद जा रही थी। गुजरात बॉर्डर में प्रवेश करने के बाद अचानक बस में धुआं भरने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगते ही यात्रियों ने बस के पिछले हिस्से में बने इमरजेंसी गेट से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण 8 लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई। सभी घायलों को धानेरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में कुल 16 यात्री सवार थे। घटना में जैसलमेर के खीनसर निवासी 40 वर्षीय अम्बालाल की पालनपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ट्रोलों में भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला

सिरोही। स्वरूपगंज कस्बे में उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर गुरुवार रात दो ट्रोलों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रोलों में आग लग गई। हादसे में एक ड्राइवर र केबिन में फंसकर जिंदा जल गया, जबकि दूसरा चालक झुलस गया। जानकारी के अनुसार हादसा स्वरूपगंज डाक बंगले के सामने हुआ। पिंडवाड़ा की ओर से आ रहा एक ट्रोला डिवाइडर पार कर गलत साइड में पहुंच गया और सामने से आ रहे दूसरे ट्रोले से जा टकराया। घटना के दौरान एक ट्रोले का चालक केबिन में ही फंस गया और आग में जिंदा जल गया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं दूसरे ट्रोले का चालक बाबूलाल (25) पुत्र बरदू बैरवा निवासी शाहपुरा (भीलवाड़ा) को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सिरोही रेफर कर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery